Dainik Savera Times

Gold Silver Prices: सोने- चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज के Latest Rate

Planning to buy gold jewelry

Gold Silver Prices: सोने और चांदी के भाव में आज 12 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। बता दें कि एमसीएक्स पर आज सोने का भाव 158040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, यानी 0.48 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का रेट भी लुढ़क गया है। सिल्वर का प्राइस 0.48 फीसदी यानी 1268 रुपये गिरकर 261750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में कमजोरी रही। कॉमेक्स पर सोना 0.25% गिरकर 5,085.30 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.14% फिसलकर 83.805 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

bullion market gold silver prices
bullion market gold silver prices

क्यों गिरा सोना-चांदी का भाव?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत रोजगार आंकड़े इसका मुख्य कारण हैं। जनवरी में अमेरिकी रोजगार डेटा उम्मीद से बेहतर आया और बेरोजगारी दर घटकर 4.3% पर आ गई। इसके परिणामस्वरूप फेडरल रिजर्व के जल्द ब्याज दरें घटाने की संभावना कम हो गई।

साथ ही, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगातार मजबूत हुआ। जब डॉलर मजबूत होता है, तो विदेशी निवेशकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो जाता है, जिससे इनकी कीमतों पर दबाव पड़ता है।

क्या सोने में अभी और गिरावट संभव है?

VT मार्केट्स के ग्लोबल स्ट्रैटेजी ऑपरेशंस लीड रॉस मैक्सवेल के मुताबिक, सोने का रेट 6,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने के लिए “संकट जैसी परिस्थितियों” की जरूरत होगी। इसके लिए डॉलर की कमजोरी, ब्याज दरों में कटौती और बड़े जियोपॉलिटिकल या आर्थिक झटके जैसी कई स्थितियों का एक साथ होना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि लंबे समय के लिए डी-डॉलराइजेशन, बढ़ती महंगाई और देशों द्वारा रिजर्व में विविधता लाने जैसे रुझान सोने को समर्थन दे सकते हैं, लेकिन निकट भविष्य में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: शेयर बाजार में भारी दबाव, सेंसेक्स-निफ्टी के अंकों में बड़ी गिरावट

शहरवार सोने-चांदी का रेट

आज दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव 2,89,900 रुपये दर्ज किया गया। वहीं, चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4.20 लाख रुपये से अब तक करीब 1.60 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है। सोने की कीमत भी अपने रिकॉर्ड स्तर 1,94,000 रुपये से लगभग 37,000 रुपये नीचे आ गई है।

Exit mobile version