Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुशखबरी, BSNL ने अपने यूजर्स को दी बड़ी राहत, सिर्फ इतने में मिलेगा 160 दिन की वैलिडिटी, जानें डिटेल्स

July 24, 2025

खुशखबरी, BSNL ने अपने यूजर्स को दी बड़ी राहत, सिर्फ इतने में मिलेगा 160 दिन की वैलिडिटी, जानें डिटेल्स

BSNL Offer : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बार फिर शानदार और किफायती प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के मकसद से BSNL ने लंबी वैलिडिटी और बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी फिलहाल 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है और नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जल्द ही 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाने का काम पूरा कर लेगी।

₹997 वाला BSNL प्लान:

BSNL ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल पर एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान साझा किया है जिसकी कीमत ₹997 है। इस प्लान की खासियत इसकी 160 दिन की वैधता है, जो प्राइवेट कंपनियों की तुलना में दोगुनी वैलिडिटी प्रदान करता है।

प्लान के मुख्य लाभ:
160 दिन की वैलिडिटी
डेली 2GB हाई स्पीड डेटा
अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
100 SMS प्रतिदिन
फ्री नेशनल रोमिंग
BiTV का फ्री एक्सेस – 400+ लाइव डिजिटल टीवी चैनल

लोकप्रिय OTT ऐप्स का एक्सेस

निजी कंपनियां ₹900 के करीब कीमत में केवल 84 दिनों की वैधता देती हैं, ऐसे में BSNL का यह प्लान लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।

₹249 वाला BSNL प्लान – नए यूजर्स के लिए शानदार विकल्प

BSNL ने हाल ही में एक और किफायती प्लान पेश किया है जिसकी कीमत ₹249 है। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है जो MNP के जरिए BSNL में पोर्ट हो रहे हैं।

इस प्लान में मिलते हैं:

45 दिन की वैलिडिटी
डेली 2GB डेटा
अनलिमिटेड कॉलिंग (देशभर में)
100 फ्री SMS प्रतिदिन
फ्री नेशनल रोमिंग

यह प्लान उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स चाहते हैं, खासकर नए या टेस्टिंग यूजर्स के लिए।

BSNL की बड़ी तैयारी

BSNL फिलहाल 5G नेटवर्क की लॉन्चिंग और मौजूदा नेटवर्क को अपग्रेड करने में जुटी हुई है। आने वाले समय में देशभर में 2 लाख से अधिक 4G/5G टावर लगाकर कंपनी अपने नेटवर्क को और बेहतर बनाएगी।

इन किफायती प्लान्स और अपग्रेडेड नेटवर्क के साथ BSNL फिर से एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो लंबी वैलिडिटी और वाजिब दामों पर सेवाएं चाहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें