नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है। अब वे घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल से प्रीमियम का पेमैंट कर सकते हैं। एलआईसी एक नई सुविधा शुरू की है। इससे एलआईसी पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान व्हाट्सएप्प के जरिए किया जा सकेगा। एलआईसी ने इसके लिए एक व्हाट्सएप्प बॉट सेवा शुरू की है। इसका मतलब है कि आपको प्रीमियम भरने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। आप सब कुछ व्हाट्सएप्प पर ही कर सकते हैं। एलआईसी का कहना है कि यह विकल्प ग्राहकों को ऑनलाइन प्रीमियम भरने का एक और आसान तरीका देगा। जो ग्राहक पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे व्हाट्सएप्प नंबर 8976862090 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे वे अपनी पॉलिसी देख सकते हैं जिनका प्रीमियम भरना है। वे यूपीआई, नैट बैंकिंग या कार्ड से सीधे व्हाट्सएप्प बॉट में ही पेमैंट कर सकते हैं। प्रीमियम भरने से लेकर रसीद पाने तक का पूरा काम व्हाट्सएप्प बॉट में ही हो जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...