
Vivo T4 Pro Sale : स्मार्टफोन ब्रांड Vivo ने आज भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Pro सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी ने इस फोन को दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। इससे पहले वीवो ने इसी सीरीज में Vivo T4, Vivo T4 Lite और Vivo T4x जैसे मॉडल्स लॉन्च किए थे, जिन्हें भारतीय मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इस सीरीज का नया स्मार्टफोन T4 Pro भी अपनी पहली सेल में कई आकर्षक ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
Vivo T4 Pro की कीमत और ऑफर्स
वीवो T4 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹29,999 और टॉप मॉडल 12GB RAM + 256GB वेरिएंट ₹31,999 में मिलेगा।
Today, I’m giving away the vivo T4 Pro to the #stufflistingsarmy 😍
To win:
1. Like this post
2. Quote repost using #winvivoT4Pro #vivoT4Pro #GetSetTurbo
3. Answer some questions
Happy winning ❤️ pic.twitter.com/QW24uyJzsw— Mukul Sharma (@stufflistings) August 29, 2025
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन की खरीद पर ₹3,000 का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और ₹3,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। ग्राहक इस फोन को वीवो इंडिया के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और Flipkart से खरीद सकते हैं। यह फोन दो कलर ऑप्शन नाइट्रो ब्लू और ब्लेज गोल्ड में उपलब्ध है।
Vivo T4 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
वीवो का यह नया फोन 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले लेकर आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में HDR सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही, इसमें मेमोरी एक्सपेंशन का विकल्प भी मौजूद है।
Vivo T4 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4
बैटरी 6500mAh, 90W
स्टोरेज 12GB रैम, 256GB
कैमरा 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 15, Funtouch
दमदार बैटरी और चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6500mAh की पावरफुल बैटरी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे फोन को मिनटों में चार्ज किया जा सकता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo T4 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS पर चलता है। इसके अलावा इसमें AI आधारित कई स्मार्ट फीचर्स, IP68 और IP69 रेटिंग, और प्रीमियम डिज़ाइन दिया गया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...