Site icon Dainik Savera Times

Google Ads ने जेनरेटिव AI का इस्तेमाल करके स्वत: तैयार विज्ञापन टूल किया पेश 

नई दिल्ली: गूगल के वैश्विक विज्ञापनों के उपाध्यक्ष डैन टेलर ने कहा कि विज्ञापनदाता और व्यवसाय अब गूगल एड्स मंच पर स्वत: तैयार विज्ञापनों का लाभ उठा सकेंगे। गूगल एड्स ‘लार्ज र्लिनंग मॉडल’ (एलएनएम) और जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेन एआई) का उपयोग करके विपणक से मिली सूचना के आधार पर प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार कर सकेगा। उन्होंने अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान कहा कि यह विज्ञापनदाताओं के लैंडिंग पेजों और अच्छा प्रदर्शन करने वाले सवालों से सीखता है। टेलर ने इस साल 10 मई को गूगल आई/ओ के दौरान परफॉरमेंस मैक्स जैसे विपणक और विज्ञापनदाताओं के लिए पेश किए गए जेन एआई टूल का जिक्र किया था।

उन्होंने बताया कि कैसे  मिंत्रा, सैमसंग, एचडीएफसी और टाटा एआईजी जैसे ब्रांडों ने एआई के इस्तेमाल से 18 प्रतिशत तक अधिक नतीजा हासिल किया। कंपनी ने कहा कि उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता पर भी उसका पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा कि एशिया-प्रशांत के 11 बाजारों के 16,500 व्यक्तियों के सर्वेक्षण के दौरान 10 में से आठ उपभोक्ताओं ने अपनी व्यक्तिगत जानकारी की ऑनलाइन गोपनीयता और सुरक्षा के महत्व को स्वीकार किया। टेलर ने कहा कि यह उपभोक्ताओं की वास्तविक चिंता है और ऐसा नहीं होने की स्थिति में 70 प्रतिशत लोग किसी ब्रांड से जुड़ना बंद कर देंगे।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

Exit mobile version