Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

85 लाख से ज्यादा डेवलपर्स Google AI मॉडल का कर रहे उपयोग, कंपनी करेगी 190 अरब डॉलर का निवेश : सुंदर पिचाई

May 20, 2026

85 लाख से ज्यादा डेवलपर्स Google AI मॉडल का कर रहे उपयोग, कंपनी करेगी 190 अरब डॉलर का निवेश : सुंदर पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि 85 लाख से अधिक डेवलपर्स हर महीने कंपनी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल का इस्तेमाल कर ऐप बना रहे हैं।

पिचाई ने ब्लॉग में कहा कि गूगल इस साल एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में 190 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है, जो कि एआई डेटा सेंटर्स, कस्टम सिलिकॉन और मॉडल ट्रेनिंग पर केंद्रित होगा।

पिचाई ने आगे कहा कि कंपनी अपने एआई इकोसिस्टम में तेज ग्रोथ देख रही है, और डेवलपर्स, उद्यमों और उपभोक्ताओं के बीच इसकी मांग बढ़ रही है।

गूगल के अनुसार, इसके मॉडल एपीआई अब प्रति मिनट लगभग 19 अरब टोकन प्रोसेस कर रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष के दौरान 375 से अधिक गूगल क्लाउड ग्राहकों ने प्रत्येक ने एक ट्रिलियन से अधिक टोकन प्रोसेस किए।

ये भी पढ़ें- https://dainiksaveratimes.com/business/meta-ai-layoffs-8000/

गूगल के एआई उत्पादों के बढ़ते उपयोग का जिक्र करते हुए पिचाई ने कहा कि कंपनी के जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 900 मिलियन से अधिक हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है। एआई-संचालित सर्च को भी जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है, एआई ओवरव्यू के मासिक यूजर्स की संख्या 2.5 अरब से अधिक हो गई है और एआई मोड के मासिक सक्रिय यूजर्स की संख्या एक अरब से अधिक हो गई है।

कंपनी ने कई नए एआई टूल और अपग्रेड भी पेश किए, जिनमें जेमिनी 3.5 फ्लैश शामिल है, जो कोडिंग और रिल्य वर्ल्ड वर्कफ्लो पर केंद्रित एक तेज एआई मॉडल है और जेमिनी स्पार्क, एक नया व्यक्तिगत एआई एजेंट है जिसे यूजर्स की ओर से कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया है।

गूगल ने अपने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में कई अपडेट पेश किए हैं, जिनमें नवीनतम पीढ़ी के टेंसर प्रोसेसिंग यूनिट (टीपीयू) शामिल हैं, जो बड़े पैमाने पर एआई प्रशिक्षण और अनुमान प्रक्रिया को तेज करने में सहायक हैं।

पिचाई ने कहा कि गूगल अपनी एआई-प्रथम रणनीति के प्रति प्रतिबद्ध है और एआई को कंपनी के मिशन को आगे बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सबसे परिवर्तनकारी तकनीक बताया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें