Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google Chrome यूजर्स ध्यान दें ,एक मिनट में बैंक अकाउंट खाली कर देगी ये गलती, अगर रहना है सुरक्षित तो…

November 5, 2024

Google Chrome यूजर्स ध्यान दें ,एक मिनट में बैंक अकाउंट खाली कर देगी ये गलती, अगर रहना है सुरक्षित तो…

Google Chrome Update: आजकल के दौर में इंटरनेट हर कोई इस्तेमाल करता है। इसी के साथ ही लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़तर जा रहें है। आये दिन साइबर ठग लोगों के बैंक से पैसे उड़ा ले जातें है। इस बीच भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (CERT-In) ने Google Chrome के लिए “उच्च” गंभीरता वाली चेतावनी जारी की है।

इस चेतावनी का कारण क्रोम ब्राउज़र में कई बड़ी कमज़ोरियाँ हैं, जो जोखिम को बढ़ा सकती हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये खामियाँ बाहर बैठे साइबर हमलावरों को कमज़ोर सिस्टम पर अपना मनचाहा कोड चलाने की अनुमति दे सकती हैं, जिससे वे डिवाइस तक पहुँच सकते हैं और लोगों की व्यक्तिगत जानकारी आसानी से चुरा सकते हैं।

बता दें कि, हैकर्स इस कमज़ोरी का फ़ायदा उठाकर पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी, पते और अन्य व्यक्तिगत जानकारी जैसे संवेदनशील उपयोगकर्ता डेटा तक अवैध रूप से पहुँच सकते हैं। इससे वित्तीय धोखाधड़ी और अन्य सुरक्षा जोखिमों का जोखिम बढ़ सकता है। मिली रिपोर्ट के अनुसार, ये कमज़ोरियाँ क्रोम एक्सटेंशन और V8 में “टाइप कन्फ़्यूज़न” जैसी अनियमितताओं से उत्पन्न होती हैं, जिससे हमलावर ब्राउज़र की सुरक्षा को बायपास कर सकते हैं।

Google Chrome Update
Google Chrome Update

Google Chrome के ये Virsion हो सकते हैं प्रभावित:

जो इंटरनेट यूज़र्स Windows और Mac के लिए 130.0.6723.69/.70 और Linux के लिए 130.0.6723.69 से पहले के Google Chrome के संस्करण का उपयोग कर रहे हैं, वो वर्ज़न प्रभावित हो सकते हैं। सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने Chrome ब्राउज़र को जल्दी से जल्दी अपडेट करें। Chrome के नए वर्ज़न 130 में ये कमज़ोरियाँ नहीं हैं।

जानिए Google Chrome का वर्ज़न 130 में कैसे अपडेट करें:

– पहले Google Chrome खोलें जिसके बाद आपको ऊपरी दाएँ कोने में तीन बिंदु दिखेंगे। उनपर पर क्लिक करें।

– सहायता विकल्प पर जाएँ और Chrome के बारे में चुनें।

– Google Chrome स्वचालित रूप से नए अपडेट की जाँच करेगा और नए वर्ज़न को इंस्टॉल करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें