Site icon Dainik Savera Times

गूगल क्लाउड का सरकारी अधिकारियों को साइबर सुरक्षा क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए सर्ट-इन से करार

नयी दिल्ली: गूगल क्लाउड ने 1,000 सरकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और प्रशिक्षुओं को एक लाख साइबर सुरक्षा प्रमाणपत्र छात्रवृत्ति देने के लिए सरकार की कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया इकाई सीईआरटी-इन (सर्ट-इन) के साथ करार किया है। वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।सर्ट-इन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रलय (एमईआईटीवाई) का अंग है। यह मंत्रलय साइबर सुरक्षा संबंधी खतरों, हैंकिग और साइबर संबंधी अन्य मुद्दों को देखता है।

अमेरिकी कंपनी ने बयान में कहा, सरकारी अधिकारियों की ‘साइबर शक्ति’ को साइबर रक्षा सवरेत्तम प्रक्रियाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें जेनरेटिव एआई (कृत्रिम मेधा) का उपयोग और गूगल क्लाउड और मैंडिएंट विशेषज्ञों के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा एआई हैकथॉन आयोजित करना शामिल है। सर्ट-इन के महानिदेशक संजय बहल ने कहा, साइबर सुरक्षा हमारे डिजिटल भविष्य की आधारशिला है और जेनरेटिव एआई की शक्ति का उपयोग इस निरंतर विकसित परिदृशय़ में आगे रहने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: ‘कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया’, बंगाल में बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी

Exit mobile version