Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google I/O 2024: गूगल ने जेमिनी AI का अपडेट किया जारी, आया नए दौर का इंजन

May 15, 2024

Google I/O 2024: गूगल ने जेमिनी AI का अपडेट किया जारी, आया नए दौर का इंजन

 

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन गूगल आई/ओ 2024 में अपनी एआई मॉडल श्रृंखला जेमिनी के नवीनतम नवाचारों का अपडेट जारी किया है। कंपनी ने मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल जेमिनी 1.5 प्रो के नए संस्करण के निजी पूर्वावलोकन की मंगलवार को घोषणा की। यह 20 लाख तक टोकन ले सकता है। जेमिनी 1.5 प्रो का नया संस्करण किसी भी व्यावसायिक रूप से उपलब्ध मॉडल के सबसे बड़े इनपुट का समर्थन करता है।

गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘आज हमारे सभी दो करोड़ यूजर्स जेमिनी उत्पाद का उपयोग करते हैं। पन्द्रह लाख से अधिक डेवलपर्स हमारे टूल में जेमिनी मॉडल का उपयोग करते हैं , हम अपने उत्पादों में जेमिनी की महत्वपूर्ण क्षमताओं को भी शक्तिशाली तरीकों से ला रहे हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘जेमिनी की शक्ति बहुविधता, लंबे संदर्भ और एजेंटों के साथ हमें हमारे अंतिम लक्ष्य के करीब लाती है। एआई को सभी लिए मददगार बनाना।’’

श्री पिचाई ने सम्मेलन में कंपनी की छठी पीढ़ी के टीपीयू, जिसे ट्रिलियम कहा जाता है, की भी घोषणा की। उन्होंने कहा,‘‘ट्रिलियम आज तक हमारा सबसे प्रदर्शन करने वाला और सबसे कुशल टीपीयू है। हम 2024 के अंत में ट्रिलियम को अपने क्लाउड ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएंगे।’’ गूगल ने कहा कि कंपनी वैश्विक स्तर पर सभी डेवलपर्स के लिए जेमिनी 1.5 प्रो का उन्नत संस्करण लायी है। इसके अलावा दस लाखस संदर्भ के साथ जेमिनी 1.5 प्रो अब जेमिनी एडवांस्ड में उपभोक्ताओं के लिए सीधे उपलब्ध है, जिसे 35 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें