Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google ने Android पर डॉक्स, शीट्स के लिए आधुनिक विजुअल डिजाइन किए पेश

August 20, 2023

Google ने Android पर डॉक्स, शीट्स के लिए आधुनिक विजुअल डिजाइन किए पेश

 

सैन फ्रांसिस्को: गूगल ने एंड्रॉइड पर डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स ऐप्स के लिए एक नया डिजाइन पेश किया है। टेक दिग्गज ने वर्कस्पेस अपडेट्स ब्लॉगपोस्ट में कहा, ‘हम एंड्रॉइड डिवाइस पर गूगल डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स ऐप्स के लिए एक आधुनिक विजुअल डिजाइन पेश कर रहे हैं।‘ साथ ही, आने वाले हफ्तों में, एंड्रॉइड यूजर्स को एडिटिंग टूलबार, आइकन, बैकग्राउंड कलर्स और बहुत कुछ जैसी चीजों का रिफ्रेश लुक दिखाई देगा।

कंपनी ने यह भी घोषणा की कि गूगल शीट्स में एक नई स्प्रेडशीट या टैब खोलने पर, यूजर्स को अब शीट्स में उपलब्ध स्मार्ट कैनवास फीचर्स का इस्तेमाल शुरू करने में मदद करने के लिए ‘टाइप ऐट द रेट टू इन्सर्ट‘ ऑप्शन दिखाई देगा। पिछले महीने, टेक दिग्गज ने डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स और ड्रॉइंग्स के ‘इमेज ऑप्शन’ साइडबार में ‘ओल्ट टेक्स्ट’ ऑप्शन जोड़ा।

कंपनी ने एंड्रॉइड डिवाइस पर डॉक्स में ‘फर्स्ट ओपन एक्सपीरियंस‘ को नया लुक देने की भी घोषणा की थी। डॉक्स ऐप अब एडिट मोड में प्रारंभ होता है। इसके अलावा, टेक दिग्गज ने गूगल शीट्स में एक लिंक डालने और लिंक को स्मार्ट चिप में बदलने के लिए टैब की दबाने के ऑप्शन की भी घोषणा की थी। यूजर्स इस फीचर का उपयोग तब कर सकते हैं।

जब वे ईमेल एड्रेस या ड्राइव फाइल्स, मैप प्लेस या यूट्यूब वीडियो के लिंक को एक शीट में कॉपी और पेस्ट करते हैं। इस बीच, जून में, गूगल ने एंड्रॉइड के लिए डॉक्स पर ‘पेजिनेटेड मोड’ को डिफोंल्ट बना दिया था। यह ऐप में पेज और पेज ब्रेक के साथ गूगल डॉक सेट करता है, जिससे वेब और मोबाइल के बीच अधिक सामंजस्यपूर्ण विजुअल डिजाइन सक्षम होता है।

ये भी पढ़ें : Cannes फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंचेंगी Tara Sutaria, भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें