Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google Pixel 10 पर भारी छूट, 11 हजार रुपये से ज्यादा बचत का मौका, जानें डिस्काउंट Details

January 3, 2026

Google Pixel 10 पर भारी छूट, 11 हजार रुपये से ज्यादा बचत का मौका, जानें डिस्काउंट Details

Google Pixel 10 Discount: Google Pixel 10 अब आपके बजट में फिट हो सकता है। आपको बता दें कि गूगल ने कुछ महीने पहले भारत में यह फोन लॉन्च किया था, जो प्रीमियम डिज़ाइन और एआई-सक्षम कैमरा सिस्टम के लिए जाना जाता है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे थे लेकिन कीमत थोड़ी अधिक लग रही थी, तो अब यह सही समय है।

Pixel 10 की प्रमुख विशेषताएं

यह फोन 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का उपयोग किया गया है। फोन में गूगल का नया Tensor G5 प्रोसेसर है और यह Android 16 पर चलता है।

कैमरा की बात करें तो रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है: 48MP प्राइमरी लेंस, 13MP अल्ट्रावाइड और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 10.5MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 4970mAh की बैटरी लगी है और गूगल इसे अगले 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ सपोर्ट करेगा।

अमेज़न पर मिल रही खास छूट

भारत में इस फोन की लॉन्च कीमत 79,999 रुपये थी। लेकिन अब अमेज़न पर यह फोन 9,700 रुपये की छूट के बाद 70,299 रुपये में उपलब्ध है। साथ ही 2,108 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे इसकी कुल कीमत 68,191 रुपये रह जाती है। इस तरह आप 11,800 रुपये से अधिक की बचत कर सकते हैं।

अन्य स्मार्टफोन पर ऑफर

सिर्फ Pixel 10 ही नहीं, बल्कि Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी बड़ी छूट चल रही है। यह फोन भारत में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे अब 98,500 रुपये में खरीदा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें