Site icon Dainik Savera Times

Google Pixel 10a जल्द हो सकता है लॉन्च, नए कलर और दमदार फीचर्स के साथ करेगा एंट्री

Google Pixel 10a

Google Pixel 10a

Google Pixel 10a: अगर आप गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन्स पसंद करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेक दिग्गज गूगल जल्द ही अपना नया किफायती स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे अगले महीने बाजार में उतारने की तैयारी में है। पिछले साल Pixel 9a को मार्च में पेश किया गया था, लेकिन इस बार Pixel 10a की लॉन्चिंग कुछ पहले हो सकती है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुई Pixel 10 सीरीज का बजट फ्रेंडली विकल्प होगा।

Pixel 10a से जुड़ी अहम जानकारियां

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel 10a दो स्टोरेज वेरिएंट 128GB और 256GB में आ सकता है। रंगों की बात करें तो यह फोन ब्लैक, ऑफ-व्हाइट और लैवेंडर के अलावा एक नए रेड शेड में भी पेश किया जा सकता है, जिसे “बैरी” नाम दिया जा सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और करीब 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें गूगल का Tensor G4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा।

कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,100mAh की दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

कीमत और मुकाबला

अनुमान लगाया जा रहा है कि Pixel 10a की शुरुआती कीमत करीब 49,999 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला ऐप्पल के आने वाले किफायती मॉडल iPhone 17e से हो सकता है।

बताया जा रहा है कि iPhone 17e में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले, डायनामिक आइलैंड, नया A19 चिपसेट और 48MP का रियर कैमरा मिलेगा। इसकी डिजाइन भी iPhone 17 सीरीज जैसी हो सकती है और इसकी शुरुआती कीमत लगभग 60,000 रुपये रहने की उम्मीद है।

Exit mobile version