Google Pixel 9a : गूगल अगले हफ्ते अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a को लॉन्च करने वाला है। इस लॉन्च से पहले कंपनी ने मौजूदा Pixel 9a की कीमतों में जबरदस्त कमी कर दी है। अगर आप Pixel 9a सस्ते दाम में खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका आसानी से हाथ से न जाने दें। इस फोन में स्टाइलिश डिज़ाइन, पावरफुल कैमरा और बिल्कुल क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलता है।
Pixel 9a के प्रमुख फीचर्स
Pixel 9a पिछले साल 6.3 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आया था, जिसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट है। फोन गूगल के Tensor G4 चिपसेट से लैस है और इसमें कई AI-सक्षम फीचर्स मौजूद हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में 48MP का प्राइमरी और 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो लंबा बैकअप देती है।
कीमत में आई कितनी कटौती?
भारत में Pixel 9a के 128GB वेरिएंट को लॉन्च के समय 49,999 रुपये में और 256GB वेरिएंट को 54,999 रुपये में बेचा गया था। अब इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 10,000 रुपये की छूट दी गई है। यानी 128GB वेरिएंट अब 39,999 रुपये और 256GB वेरिएंट 44,999 रुपये में उपलब्ध है। ये नई कीमतें अमेजन, फ्लिपकार्ट और क्रोमा जैसे प्रमुख रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव हैं।
आईफोन 17 पर भी खास ऑफर
क्रोमा में 6 फरवरी से आईफोन 17 पर सेल शुरू हो गई है। 82,900 रुपये की मूल कीमत वाले इस फोन को एक्सचेंज ऑफर और अन्य डिस्काउंट के साथ 50,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की छूट, 8,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कैशबैक शामिल हैं। सभी ऑफर्स मिलाकर आईफोन 17 की कीमत 50,000 रुपये से नीचे आ जाती है।
ये भी देखें : Bilaspur NCC का बड़ा कारनामा, Sailing Expedition में National Level पर First

