Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google चैटबॉट बार्ड को अन्य गूगल ऐप के साथ जोड़ेगा

September 19, 2023

Google चैटबॉट बार्ड को अन्य गूगल ऐप के साथ जोड़ेगा

नई दिल्लीः सर्च इंजन गूगल कृत्रिम मेधा (एआई) संचालित चैटबॉट बार्ड की पहुंच बढ़ा रहा है और इसे मैप्स, डॉक्स और ड्राइव जैसे गूगल ऐप के साथ जोड़ रहा है। इससे अधिक भाषाओं और देशों में उसकी सेवाएं बेहतर होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि गूगल ने ओपन-सोर्स जेनएआई मंच चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है। गूगल ने कहा कि चैटबॉट बार्ड अब दुनिया भर की भाषाओं और देशों में उपलब्ध है।

गूगल मैप्स, यूट्यूब, होटलों और उड़ानों से जुड़ी वास्तविक जानकारी को भी एकीकृत कर रहा है, ताकि गूगल ऐप्स तथा सेवाओं से जानकारी हासिल करने में बार्ड की क्षमताओं का विस्तार किया जा सके। गूगल ने कहा कि ये सेवाएं पहले से सक्रिय रहेंगी, लेकिन आप इन्हें किसी भी समय बंद कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, कि ‘‘अनुमति देकर आप बार्ड को अपने जीमेल, डॉक्स और ड्राइव से संपर्क स्थापित करने में सक्षम बना सकते हैं ताकि आप अपनी रुचि के विषय में सवालों को ढूंढ सकें, सार ग्रहण कर सकें और उत्तर पा सकें।’’

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के खिलाफ TMC की याचिका पर SC ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, कहा- ऐसी सोच ठीक नहीं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें