Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा: Nadella

October 3, 2023

Google के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा: Nadella
वाशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने कहा कि गूगल के अनुचित रणनीति का इस्तेमाल करने के कारण सर्च इंजन के रूप में उसका प्रभुत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसी रणनीति के चलते ही उनकी कंपनी का प्रतिद्वंद्वी कार्यक्रम  बिग’ विफल रहा। बिग’ भी सर्च इंजन के रूप में काम करता था। नडेला ने गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के खिलाफ दाखिल एक मुकदमे में सुनवाई के दौरान वांशिगटन डीसी की अदालत में गवाही दी।यह मुकदमा कंपनी के खिलाफ सरकार द्वारा दाखिल किया गया है।
न्याय मंत्रालय का आरोप है कि गूगल ने उपभेक्ताओं की कीमत पर प्रतिस्पर्धा और नवाचार को कम करने के लिए अपने सर्वव्यापी सर्च इंजन के प्रभुत्व का दुरुपयोग किया है। माइक्रोसॉफ्ट पर भी1990 के दशक के अंत में ऐसे ही आरोप लगे थे। नडेला ने कहा कि गूगल का प्रभुत्व उन समझौतों के कारण था जिसने इसे स्मार्टफोन और कंप्यूटर पर ‘डिफॉल्ट ब्राउजर’ बना दिया।
उन्होंने हालांकि इस तथ्य को खारिज कर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता या अमेजन या सोशल मीडिया वेबसाइट जैसे अधिक विशिष्ट सर्च इंजन ने उस बाजार को बदला है जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, गूगल के साथ प्रतिस्पर्धा करता है। नडेला ने कहा कि मूल रूप से उपयोगकर्ताओं के पास मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर डिफॉल्ट वेब ब्राउजर पर अधिक विकल्प नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम विकल्पों में से एक हैं लेकिन हम ‘डिफॉल्ट’ नहीं हैं। नडेला ने एक सवाल के जवाब में इस बात से इनकार किया कि बिग’ द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता को अपनाने से उसकी बाजार हिस्सेदारी में नाटकीय बदलाव आया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें