Site icon Dainik Savera Times

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 12 कार्यकारी निदेशकों को किया नियुक्त

 

नई दिल्ली : सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों (पीएसबी) के 12 महाप्रबंधकों को कार्यकारी निदेशक (ईडी) के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 12 ईडी की नियुक्ति को मंजूरी दी। सरकारी आदेश के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र के महाप्रबंधक (जीएम) संजय रुद्र को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ईडी नियुक्त किया गया है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: जयशंकर ने तंजानिया के राष्ट्रपति से की मुलाकात

इसी बैंक के एक अन्य जीएम विजयकुमार एन कांबले यूको बैंक के ईडी का पदभार संभालेंगे। सूत्रों ने बताया कि भवेंद्र कुमार जो वर्तमान में केनरा बैंक के मुख्य महाप्रबंधक हैं, उन्हें इसी बैंक का ईडी बनाया गया है। पंजाब नैशनल बैंक के मुख्य महाप्रबंधक विभु प्रसाद महापात्रा को बैंक के ईडी के रूप में पदोन्नत किया गया है, जबकि महाप्रबंधक रवि मेहरा को पंजाब एंड सिंध बैंक के ईडी के रूप में पदोन्नत किया गया है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मिश्रा अब बैंक ऑफ इंडिया के ईडी होंगे।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 10 हजार ग्राहकों को मिलेगा खास डिस्काउंट

Exit mobile version