Site icon Dainik Savera Times

Suven Pharmaceuticals में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को सरकार की स्वीकृति

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने मेसर्स सुवेन फार्मास्युटिकल्स लि में साइप्रस की कंपनी द्वारा 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी शेयरपूंजी निवेश के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बुधवार को बैठक में साइप्रस की कंपनी मैसर्स बरहयांदा लिमिटेड की ओर से मैसर्स सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह मंजूरी अनिवार्य ओपन ऑफर के माध्यम से मौजूदा प्रमोटर शेयरधारकों और सार्वजनिक शेयरधारकों से सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की 76.1 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए है।

विज्ञप्ति के अनुसार इस निर्णय के तहत सुवेन फार्मास्युटिकल्स में कुल विदेशी निवेश 90.1 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। यह निर्णय इस निवेश प्रस्ताव पर सेबी, आरबीआई, सीसीआई और अन्य संबंधित एजेंसियों की मूल्यांकन रिपोर्ट के बाद किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘यह स्वीकृति संबंधित विभागों, आरबीआई और सेबी द्वारा प्रस्ताव की जांच के बाद स्वीकृति दी गई है और यह इस संबंध में लागू सभी नियमों और विनियमों की पूर्ति के अधीन है।’

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

Exit mobile version