Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Government ने Ferronickel के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू करने की तारीख 23 जुलाई तक बढ़ाई

February 20, 2023

Government ने Ferronickel के लिए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश लागू करने की तारीख 23 जुलाई तक बढ़ाई

नई दिल्ली: सरकार ने फेरोनिकेल ग्रेड के लिए अपने इस्पात और इस्पात उत्पादों के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश को लागू करने की तारीख 23 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस तरह आदेश लागू होने की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाई गई है। इस्पात मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार फेरोनिकेल के लिए भारतीय मानक (आईएस) आईएस 4409:1973 को लागू करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले सरकार ने इस समयसीमा को तीन महीने के लिए 23 जनवरी 2023 तक बढ़ाया था। फेरोनिकेल मुख्य रूप से रूस और चीन के अलावा यूरोपीय देशों से आयात किया जाता है। इसका इस्तेमाल स्टेनलेस स्टील और एलॉय स्टील बनाने में होता है।

ये भी पढ़ें: सिर पर टब में बैठाकर बुजुर्ग सास को ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करवाया, वीडियो ने श्रद्धालुओं का दिल जीता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें