Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Government ने Bank of Baroda के प्रबंध निदेशक Sanjeev Chadha का कार्यकाल बढ़ाया

January 15, 2023

Government ने Bank of Baroda के प्रबंध निदेशक Sanjeev Chadha का कार्यकाल बढ़ाया

नई दिल्ली: सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव चड्ढा का कार्यकाल करीब पांच महीने बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया है। उनका कार्यकाल 19 जनवरी को समाप्त हो रहा था। इससे पहले 14 जनवरी, 2023 को उनका कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया गया है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने चड्ढा का कार्यकाल 30 जून, 2023 तक बढ़ाने के वित्तीय सेवा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बीच, वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (एफएसआईबी) ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यकारी निदेशक (ईडी) देवदत्त चंद की पदोन्नति की सिफारिश की।

एफएसआईबी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए निदेशकों की नियुक्ति की सिफारिश करता है। इसके अलावा ब्यूरो ने बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक रजनीश कर्नाटक के नाम की सिफारिश की है। एफएसआईबी की सिफारिश पर अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाएगा। ब्यूरो ने नवंबर, 2022 में केनरा बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ पद के लिए के सत्यनारायण राजू के नाम का सुझाव दिया था। राजू वर्तमान में बैंक के कार्यकारी निदेशक हैं। राजू के स्थान पर इंडियन बैंक के महाप्रबंधक एच एस अहलूवालिया के आने की संभावना है। एफएसआईबी के प्रमुख कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव भानु प्रताप शर्मा है।

ये भी पढ़ें: तेहरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को…, ट्रंप ने ईरान को लेकर कही बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें