
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश के लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद पेंशनर्स की मासिक आय में इजाफा होगा और बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक दबाव कुछ कम होगा।
महंगाई राहत में कितना हुआ बदलाव?
पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही मौजूदा 58% DR बढ़कर अब 60% हो गया है। यह संशोधित दर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी और पेंशनर्स को इसका लाभ एरियर सहित मिलेगा।
किन पेंशनर्स को मिलेगा लाभ?
सरकारी आदेश के अनुसार, इस बढ़ी हुई महंगाई राहत का फायदा कई श्रेणियों के पेंशनभोगियों को मिलेगा, जिनमें शामिल हैं:
केंद्र सरकार के सभी पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स
रक्षा और सशस्त्र बलों के रिटायर्ड कर्मी
रेलवे पेंशनर्स
अखिल भारतीय सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी
अस्थायी (प्रोविजनल) पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी
भुगतान प्रक्रिया में देरी नहीं होगी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि संशोधित महंगाई राहत का भुगतान बिना किसी देरी के किया जाएगा। सभी अधिकृत पेंशन वितरण बैंक और संबंधित कार्यालयों को तुरंत नए दर के अनुसार भुगतान शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह के अतिरिक्त निर्देश का इंतजार किए बिना प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए, ताकि पेंशनर्स को समय पर लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें…
एरियर और राउंडिंग ऑफ नियम
नए आदेश के तहत यदि भुगतान में कोई दशमलव या अंश आता है, तो उसे अगले पूर्ण रुपये में बदला जाएगा। साथ ही, पेंशनर्स को जनवरी 2026 से लागू बढ़ी हुई दर का एरियर भी दिया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...