Site icon Dainik Savera Times

MSME क्षेत्र से निर्यात बढ़ाने के कदम उठा रही है सरकार: अधिकारी

कोलकाता: केंद्र सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से निर्यात बढ़ाने के लिए कदम उठा रही है। इसके लिए सरकार देशभर में सुविधा केंद्र स्थापित कर रही है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एमएसएमई मंत्रालय के तहत भारतीय उपक्रम विकास सेवा (आईईडीएस) के संयुक्त निदेशक डी मित्रा ने यहां एक संगोष्ठी में कहा कि निर्यात सुविधा केंद्र क्षेत्र को जरूरी परामर्श और समर्थन उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा ये केंद्र उद्यमियों का नेटवर्क बनाने में भी मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार संगोष्ठियों, प्रदर्शनियों और सम्मेलनों में भागीदारी के जरिये क्षेत्र के उद्यमियों की मदद करेगी, जिससे उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं को विपणन योग्य बनाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

Exit mobile version