Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने Regional Air Connectivity Scheme का पांचवा चरण शुरू किया

April 23, 2023

सरकार ने Regional Air Connectivity Scheme का पांचवा चरण शुरू किया

नयी दिल्ली: देश के दूरदराज के क्षेत्रों तक संपर्क को और बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने शुक्रवार को क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना का पांचवा चरण ‘उड़ान 5.0’ आरंभ किया। ‘उड़ान 5.0’ के तहत परियोजना को व्यावहारिक बनाने के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था के तहत सीमा 600 किलोमीटर रखी गई है जो प्राथमिकता क्षेत्रों और गैर-प्राथमिकता क्षेत्रों दोनों के लिए समान है। पहले यह सीमा 500 किलोमीटर थी। नागर विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसमें पहले से कोई मार्ग तय नहीं किए गए हैं और एयरलाइन कंपनियों द्वारा प्रस्तावित नेटवर्क तथा मार्गों पर विचार किया जाएगा। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि योजना का यह नया एवं मजबूत संस्करण गति को बढ़ाएगा, नए मार्गों को जोड़ेगा और हमें 1,000 मार्गों, 50 अतिरिक्त हवाई अड्डों, हेलिपोर्ट तथा वॉटर एयरोड्रम के लक्ष्य के करीब लाएगा।

ये भी पढ़ें : कुलदीप बिश्नोई को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब : मोहन बड़ौली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें