
मुंबई: जैसे की जानतें है भारत में त्योहारी सीजन चल रहा है, ऐसे में त्योहारों के चलते लोग ज्यादातर गोल्ड की खरीद करते हैं। इस बीच गोल्ड खरीदने वालों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है और गणेश चतुर्थी से पहले ही लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। दरअसल, इस साल 19 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा. हालांकि इससे पहले ही सरकार ने लोगों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी किया है।
यह गोल्ड बॉन्ड सरकार की ओर से आरबीआई द्वारा जारी किया जाता है और शुक्रवार (15 सितंबर) तक इसके लिए सदस्यता हासिल की जा सकती है।आपको बता दें कि, इस बार इन बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,923 रुपये प्रति ग्राम है। हालांकि ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB 2023-24 सीरीज II) की दूसरी किश्त सोमवार (11 सितंबर) को सार्वजनिक सदस्यता के लिए खोली जाएगी।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मुख्य विशेषताएं:
1: बॉन्ड को एक ग्राम की मूल इकाई के साथ सोने के ग्राम के गुणकों में मूल्यवर्गित किया जाता है।
2:एक व्यक्ति एसजीबी में न्यूनतम 1 ग्राम सोना खरीद सकता है, जबकि अधिकतम सीमा व्यक्तियों के लिए 4 किलोग्राम, एचयूएफ के लिए 4 किलोग्राम और ट्रस्ट और समान संस्थाओं के लिए 20 किलोग्राम प्रति वित्तीय वर्ष है।
3: केवल भारत निवासी व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), ट्रस्ट, विश्वविद्यालय और धर्मार्थ संस्थान ही सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें : युवक के पैर से गुजरा ट्रैक्टर, काटनी पड़ी टांग
मेष: दिन शुभ रहेगा...