Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रा पैकेज पर TCS कम करने पर विचार करे सरकार

July 31, 2023

विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रा पैकेज पर TCS कम करने पर विचार करे सरकार

नई दिल्ली : विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विभिन्न कदमों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पैकेजों पर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) कम करने और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। फिक्की के सहयोग से नांगिया एंडरसन एलएलपी द्वारा तैयार की गई ‘अनलॉक द पोटेंशियल: ए लुक इन आऊटबाऊंड टूरिज्म’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विदेशी पर्यटन 2023 से 2032 तक 11.4 प्रतिशत की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में वृद्धि आय स्तर बढ़ने और जीवनस्तर बदलने, विविध पर्यटन पेशकश और नियामिकीय सहयोग पर निर्भर करती है। रिपोर्ट में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें सरकार लागू कर सकती है। इनमें टीसीएस को वापस लेना, अन्य देशों के साथ साझेदारी के अवसरों को बढ़ाना, एयरलाइंस के साथ समझौते और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देना शामिल है। इसमें कहा गया है कि हालांकि सरकार ने 7 लाख रुपए प्रति वर्ष तक राशि वाले विदेशी यात्रा पैकेज पर टीसीएस को 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 फीसदी करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है।

ये भी पढ़ें : दिग्गज अभिनेता Sudesh Kumar का 95 साल की उम्र में निधन, सिनेमा जगत शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें