Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने January 2023 तक खर्च के रूप में 31,68,648 करोड़ रुपये खर्च किए

March 1, 2023

सरकार ने January 2023 तक खर्च के रूप में 31,68,648 करोड़ रुपये खर्च किए

नई दिल्ली: सरकार ने जनवरी 2023 तक खर्च के रूप में 31,68,648 करोड़ रुपये खर्च किए, जो कि 2022-23 के इसी संशोधित अनुमान का 75 प्रतिशत था।वित्त मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी मासिक लेखा आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा किए गए कुल व्यय में से 25,97,756 करोड़ रुपये राजस्व खाते में और 5,69,892 करोड़ रुपये पूंजी खाते में थे।

कुल राजस्व व्यय में से 7,38,658 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान और 3,99,400 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में थे। सरकार को जनवरी 2023 तक 19,76,483 करोड़ रुपये (चालू वित्त वर्ष के लिए कुल प्राप्तियों के इसी संशोधित अनुमान का 81.3 प्रतिशत) प्राप्त हुए, जिसमें 16,88,710 करोड़ रुपये कर राजस्व, 2,30,939 करोड़ रुपये गैर-कर राजस्व और 57,194 करोड़ रुपये गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2026 पर दुर्लभ योग: इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की, धन और सफलता के द्वार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें