Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने शुरू की 7 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी

March 31, 2024

सरकार ने शुरू की 7 खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी

नई दिल्ली: खान मंत्रलय ने 7 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। बोली लगाने के लिए निविदा दस्तावेजों की बिक्री की अंतिम तिथि 16 मई और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई तय की गई है। मंत्रलय ने स्पष्ट किया कि ये 7 ब्लॉक उन 11 ब्लॉकों का हिस्सा हैं, जिनकी नीलामी पहले रद्द कर दी गई थी।

इसके अलावा 18 ब्लॉकों के लिए किस्त 2 के तहत ई-नीलामी प्रक्रिया भी जारी है। निविदा दस्तावेज की बिक्री की अंतिम तिथि 10 मई 2024 है और बोली जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई है। मंत्रलय ने कहा कि 6 ब्लॉकों के लिए ई-नीलामी का दूसरा दौर तय कार्यक्रम के अनुसार पूरा हो चुका है।

गुजरात के कुंडोल निकेल और क्रोमियम ब्लॉक पर निर्णय नामित अधिकारी द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। लिथियम, क्रोमियम, निकल, ग्रेफाइट, कोबाल्ट, टाइटेनियम और दुर्लभ पृथ्वी तत्व (आरईई) जैसे महत्वपूर्ण खनिज भारत के आर्थकि विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान में, इन खनिजों के उत्पादन पर चीन जैसे कुछ देशों का प्रभुत्व है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें