Site icon Dainik Savera Times

सरकार की एसजेवीएन में 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बिक्री पेशकश शुरू

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएन लि. में सरकार की 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश (ओएफएस) बृहस्पतिवार को संस्थागत निवेशकों द्वारा बोली लगाने के साथ शुरू हुई। सरकार दो दिवसीय बिक्री पेशकश (ओएफएस) में 69 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 19.33 करोड़ शेयर बेच रही है।

इस न्यूनतम मूल्य पर 4.92 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री पेशकश से सरकारी कोष को 1,300 करोड़ रुपये से अधिक मिल सकते हैं। सरकार की वर्तमान में एसजेवीएन में 86.77 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस बीच, शुरुआती कारोबार में एसजेवीएन के शेयर पिछले बंद भाव से 9.38 प्रतिशत गिरकर 74.08 रुपये पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Exit mobile version