Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार ने एंड्रॉइड, iOS यूजर्स को संदेश भेजकर किया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’ का परीक्षण

December 13, 2023

सरकार ने एंड्रॉइड, iOS यूजर्स को संदेश भेजकर किया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’ का परीक्षण

नई दिल्ली : कई एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स को एक सैंपल मैसेज भेजकर केंद्र सरकार ने अपने ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’ का परीक्षण किया। देश भर के यूजर्स को आपातकालीन चेतावनी गंभीर शब्दों के साथ प्राप्त हुई। फ्लैश संदेश में लिखा था, ’यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे टेस्ट पैन-इंडिया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को भेजा गया है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है।’

इसे दोपहर 1.28 बजे दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से सभी एंड्रॉइड और आईओएस फोन पर इसे भेजा गया। सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के अनुसार मोबाइल ऑपरेटरों और सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं की दक्षता और प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नियमित आधार पर ऐसे परीक्षण आयोजित किए जाएंगे। सरकार भूकंप, सुनामी और आकस्मिक बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों में सुधार के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ काम कर रही है। देश भर के फोन उपयोगकर्ताओं को जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में इसी तरह के परीक्षण अलर्ट प्राप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें: वियतनाम को ब्रह्मोस मिसाइल देगा भारत, हो सकती है 5,800 करोड़ रुपये की डील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें