Site icon Dainik Savera Times

सरकार 2023 में रेहड़ी-पटरी वालों को छोटे कर्ज देने पर देगी जोर: Ashwini Vaishnav

नई दिल्ली: दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार वर्ष 2023 में डिजीटल प्रौद्योगिकियों की मदद से रेहड़ी-पटरी वालों को 5,000 रुपए तक की सूक्ष्म ऋण सुविधा देने पर खास जोर देगी। वैष्णव ने कहा कि 2023 में रेहड़ी-पटरी वालों की 3,000 रुपए से 5,000 रुपए तक छोटी ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए सरल तरीके से ऋण सुविधाएं मुहैया करने पर खास ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक नागरिक को डिजीटल रूप से जोड़ने के लिए देश के सभी हिस्सों तक 4जी और 5जी दूरसंचार सेवाएं पहुंचाने को लगभग 52,000 करोड़ रुपए आबंटित किए हैं। मंत्री ने कहा कि देश इस साल स्वदेशी रूप से विकसित 4जी और 5जी प्रौद्योगिकियों को लागू होते देखेगा।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार कौन हैं? कुलदीप यादव ने सौंपी कैप

Exit mobile version