Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए जल्द वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी सरकार

May 7, 2023

बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए जल्द वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी सरकार

नयी दिल्ली: रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम बीईएमएल की रणनीतिक बिक्री के लिए सरकार जल्द वित्तीय बोलियां आमंत्रित कर सकती है। कंपनी के गैर-प्रमुख कारोबार के पिछले महीने शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के बाद सरकार यह कदम उठाने जा रही है। सरकार ने जनवरी, 2021 में प्रबंधन नियंत्रण के साथ बीईएमएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए शुरुआती बोलियां आमंत्रित की थीं। इसे बिक्री के लिए कई रुचि पत्र (ईओआई) मिले थे।

इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में बीईएमएल ने अपने गैर-प्रमुख कारोबार को बीईएमएल लैंड एसेट्स में अलग कर दिया था। नई कंपनी को 19 अप्रैल, 2023 को एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया गया था। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जमीन और अन्य गैर-प्रमुख संपत्तियों की सूचीबद्धता पूरी हो गई है। अब हम जल्द ही प्रमुख संपत्तियों के लिए वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेंगे, जो निर्माण और रक्षा से संबंधित हैं।’’ बीईएमएल विविध क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी है। कंपनी देश-विदेश में रक्षा और वैमानिकी, खनन एवं निर्माण, रेल तथा मेट्रो क्षेत्र के लिए ग्राहकों को उत्पादों और सेवाओं की आपूíत करती है।

सरकार के पास फिलहाल बीईएमएल में 54.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह रक्षा मंत्रलय के तहत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। मौजूदा बाजार मूल्य पर बीईएमएल में सरकार की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से करीब 1,500 करोड़ रुपये मिलेंगे।

ये भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोना-चांदी कमजोरी के साथ खुले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें