Site icon Dainik Savera Times

प्‍याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, आम आदमी को मिलेगी राहत

 

नई दिल्‍ली: बेमौसम बारिश और उत्‍पादन में कमी से प्‍याज की बढ़ती कीमतों का शोर सरकार तक भी पहुंच गया। आम आदमी की थाली पर ज्‍यादा असर न पड़े इसके लिए सरकार ने तत्‍काल प्रभाव से बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि मार्च, 2024 तक प्‍याज के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाई जाती है।

इस दौरान प्‍याज की निर्यात पॉलिसी में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके तहत 31 मार्च, 2024 तक देश के बाहर प्‍याज के निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाई जाती है। ताकि घरेलू बाजार में इसकी सप्‍लाई बनी रहे और कीमतों में उछाल न आने पाए। इसके साथ ही चीनी की बढ़ती कीमतों पर भी सरकार ने काबू पाने के लिए मिलों को आदेश जारी किए हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दी रफ्तार: टॉड मैक्ले

Exit mobile version