Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यात्रा पैकेज पर टीसीएस कम करने पर विचार करे सरकार: रिपोर्ट

July 30, 2023

नयी दिल्ली: विदेशी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार को विभिन्न कदमों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रा पैकेजों पर टीसीएस (स्रोत पर कर संग्रह) कम करने और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। रविवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई। फिक्की के सहयोग से नांगिया एंडरसन एलएलपी द्वारा तैयार की गई ‘अनलॉक द पोटेंशियल: ए लुक इन आउटबाउंड टूरिज्म’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विदेशी पर्यटन 2023 से 2032 तक 11.4 प्रतिशत की सीएजीआर (चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) से बढ़ने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में वृद्धि आय स्तर बढ़ने और जीवनस्तर बदलने, विविध पर्यटन पेशकश और नियामिकीय सहयोग पर निर्भर करती है। रिपोर्ट में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिन्हें सरकार लागू कर सकती है। इनमें टीसीएस को वापस लेना, अन्य देशों के साथ साझेदारी के अवसरों को बढ़ाना, एयरलाइंस के साथ समझौते और विदेशी जहाजों को भारतीय क्षेत्र में परिचालन की अनुमति देना शामिल है। इसमें कहा गया है कि हालांकि सरकार ने सात लाख रुपये प्रति वर्ष तक राशि वाले विदेशी यात्रा पैकेज पर टीसीएस को पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 20 फीसदी करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है। इसके अलावा सात लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर कर वृद्धि को अक्टूबर तक टाल दिया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि टीसीएस को घटाकर 2.5 प्रतिशत करने की उद्योग निकायों की मांग पूरी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें