Flipkart Sale : एप्पल ने अपने नए फ्लैगशिप iPhone 17 की लॉन्चिंग के साथ ही पुराने मॉडल iPhone 16 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह आईफोन अब कंपनी की आधिकारिक साइट और स्टोर्स पर 69,900 रुपये से शुरू हो रहा है। यानी सीधे 10,000 रुपये का फायदा मिल रहा है। ऐसे में यदि आप नया आईफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे अच्छा समय है। iPhone 17 के आने के बाद iPhone 16 की कीमतों में हुई यह कटौती और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल के ऑफर्स खरीदारों के लिए बड़ा मौका हैं।
फ्लिपकार्ट Big Billion Days में जबरदस्त ऑफर
बता दें कि फ्लिपकार्ट ने अपनी फेस्टिव सीजन सेल Big Billion Days (23 सितंबर से शुरू) की डील्स रिवील कर दी हैं। लिस्टिंग के अनुसार, iPhone 16 इस सेल में अब तक की सबसे कम कीमत पर मिलेगा। चुनिंदा बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स लगाने के बाद ग्राहक इसे 51,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी लॉन्च प्राइस की तुलना में करीब 28,000 रुपये तक की बचत होगी। ध्यान दें कि यह कीमत बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स लागू करने के बाद है, इसलिए शर्तें और नियम लागू होंगे।
⚠️ NEWS
Flipkart has announced the Big Billion Days sale prices for the iPhone 16 series!
• iPhone 16: ₹51,999
• iPhone 16 Pro: ₹69,999
• iPhone 16 Pro Max: ₹89,999All prices are inclusive of offers. Very attractive pricing in my opinion! What do you think? 👀 pic.twitter.com/ia60rJNwLs
— Parth Monish Kohli (@Pmkphotoworks) September 11, 2025
जानें वेरिएंट और नई कीमतें
iPhone 16 को 128GB स्टोरेज के बेस वेरिएंट के साथ पेश किया गया था। इसके 256GB और 512GB मॉडल की लॉन्च कीमतें क्रमशः 89,900 और 1,09,900 रुपये थीं। अब कीमतों में बदलाव के बाद ये मॉडल 79,900 रुपये (256GB) और 99,900 रुपये (512GB) में उपलब्ध हैं।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
iPhone 16 में 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो डायनैमिक आइलैंड फीचर के साथ आता है। यह स्क्रीन तेज रोशनी में भी बेहतरीन ब्राइटनेस और कलर प्रिसिशन देती है। कंपनी ने डिजाइन में डेडिकेटेड कैमरा कैप्चर बटन जोड़ा है, जिससे फोटो क्लिक करना और आसान हो गया है। बता ें कि फोन को दमदार A18 Bionic चिप से लैस किया गया है। यह चिप एप्पल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को सपोर्ट करती है, जिससे मल्टीटास्किंग, गेमिंग और प्रोसेसिंग स्पीड पहले से अधिक तेज मिलती है।
कैमरा सेटअप
iPhone 16 में 48MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। एक्शन मोड और नाइट फोटोग्राफी में भी यह फोन शानदार परफॉर्म करता है।

