Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रैन में सफर करने वालो के लिए आयी बड़ी खुशखबरी… टिकट बुकिंग से पहले ध्यान में रखें यह बातें

October 14, 2023

ट्रैन में सफर करने वालो के लिए आयी बड़ी खुशखबरी… टिकट बुकिंग से पहले ध्यान में रखें यह बातें

 

नई दिल्ली: देश में इस वक्त फेस्टिवल सीजन चल रहा है। वहीं आने वाले दिनों में कई त्योहार भी आएंगे, जिसको लेकर लोग अपने घर जाने की भी तैयारी करते हैं। लोग जब त्योहारों के मौके पर अपने घरों की तरफ जाते हैं तो उन्हें ट्रेन सबसे सरल और सुगम साधन लगता है। ऐसे में लोग अभी से घर जाने के लिए अपनी ट्रेन की टिकट भी बुक करने लगे हैं। ताकी त्योहारों के टाइम में वेटिंग से बचा जा सके।

दिवाली और छठ के मौके पर बिहार जाने वाले लोगों के लिए दिल्ली से कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है. इनका ऐलान भी रेलवे के जरिए किया गया है। ऐसे में अब रेलवे की ओर से दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकी लोग फेस्टिवल सीजन में आसानी से अपने घर तक का सफर तय कर सकें।

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से भी कुछ कदम उठाए गए हैं। अब दिवाली और छठ के मौके पर भी रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है कि ट्रेनों में वेटिंग से बचने के लिए लोग इन स्पेशल ट्रेनों में भी अपने बुकिंग कर सकते हैं।

यहां जानिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के बारे में जो दिल्ली से चलेंगी-

Train 1 – Anand Vihar Terminal Jayanagar Special (04060/04059)
Train 2 – Anand Vihar Terminal Gorakhpur Special (04488/04487)
Train 3 – Anand Vihar Terminal Jogbani Special (04010/04009)
Train 4 – Anand Vihar Terminal Saharsa Special (01664/01663)
Train 5 – New Delhi Darbhanga Special (04012/04011)
Train 6 – Muzaffarpur Express Special (05271/05272)

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें