Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

सैमसंग के इस फ़ोन पर लगा तगड़ा ऑफर, 6000 रूपए हुआ सस्ता

June 23, 2024

सैमसंग के इस फ़ोन पर लगा तगड़ा ऑफर, 6000 रूपए हुआ सस्ता

SAMSUNG Galaxy F14 5G Phone Offer: 10 हजार रुपए के आसपास की रेंज में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सैमसंग का गैलेक्सी एफ 14 5जी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह फोन (6GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर 6 हजार रुपए की सीधी छूट के साथ मिल रहा है। इस छूट के बाद फोन की कीमत घटकर महज ₹12,490 हो गई है।

SAMSUNG Galaxy F14 5G: एक्सचेंज ऑफर का भी उठाएं लाभ

इच्छुक ग्राहक सैमसंग के इस फोन पर ₹2,082/महीने की शुरुआती कीमत No cost EMI ऑप्शन का लाभ भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, सैमसंग एक्सिस बैंक इनफिनिट क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट भी मिल रही है। आप चाहें तो अपने पुराने फोन को बदलकर ₹8,850 का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यहां आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि एक्सचेंज बोनस पुराने फोन की कंडीशन, एरिया और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करती है।

SAMSUNG Galaxy F14 5G: स्पेसिफिकेशन्स

गैलेक्सी F14 5G में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन Exynos 1330, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जो आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है।

शानदार डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जो आपके वीडियो देखने के अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। इसका हाई रेजोल्यूशन और बेहतर पिक्सल डेंसिटी आपको हर तस्वीर और वीडियो को क्लियर दिखाती है।

कैमरा क्वालिटी

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, गैलेक्सी F14 5G एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है, जो आपको हर डिटेल के साथ खूबसूरत तस्वीरें खींचने की सुविधा देता है। इसके अलावा, 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एकदम परफेक्ट है।

लंबी बैटरी लाइफ

सैमसंग गैलेक्सी F14 5G में 6000 mAh की बड़ी बैटरी है, जो आपको पूरे दिन भर का बैकअप प्रदान करेगी है। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो आपको तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतरीन नेटवर्क कवरेज प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें