Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में दर्ज की गई बढ़त, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े

March 5, 2025

शेयर बाजार में दर्ज की गई बढ़त, जानिए Sensex और Nifty के आंकड़े

Growth recorded in Stock Market: मुंबई: निचले स्तरों पर खरीद और एशियाई बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 564.80 अंक या 0.77 प्रतिशत चढ़कर 73,554.73 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 0.8 प्रतिशत बढ़कर 22,259.30 पर था।

Growth recorded in Stock Market
Growth recorded in Stock Market

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें