Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जीएसटी अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में 1.36 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी

October 18, 2023

जीएसटी अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में 1.36 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी

नयी दिल्ली: माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के आसूचना अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 1.36 लाख करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया है। वित्त मंत्रलय ने बुधवार को यह जानकारी दी।मंत्रलय ने एक बयान में कहा कि कर चोरी से निपटने के लिए जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) देश भर में अपने खुफिया नेटवर्क का उपयोग करने के अलावा डेटा वेिषण के लिए उन्नत उपकरणों के माध्यम से विशेष रूप से कर चोरी के नए तरीकों की खुफिया जानकारी पता करता है।

जीएसटी अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग एक लाख करोड़ रुपये की कर चोरी का पता लगाया था। चालू वित्त वर्ष के छह महीनों के अंदर ही कर चोरी ने पिछले समूचे वित्त वर्ष का आंकड़ा पार कर लिया है।मंत्रलय ने कहा, ह्लकुल मिलाकर वित्त वर्ष 2023-24 में कुल जीएसटी चोरी (नकली आईटीसी सहित) के रूप में 1.36 लाख करोड़ रुपये का पता चला है। इसके एवज में 14,108 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक भुगतान किया गया है।ह्व चालू वित्त वर्ष में अब तक 14,000 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 1,040 फर्जी आईटीसी मामलों का पता चला है। अब तक फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करने वाले 91 धोखेबाजों को पकड़ा जा चुका है।

ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने मज़दूरों को दिया बड़ा तोहफ़ा, न्यूनतम मज़दूरी में की 15% की बढ़ोतरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें