नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसका सीधा संबंध बुधवार को जीएसटी काउंसिल द्वारा किए गए दरों में बदलाव से जोड़ा जा रहा है। सरकार के इस बड़े फैसले ने बाजार की धारणा में सकारात्मक ऊर्जा भर दी, जिससे निवेशकों का रुझान बढ़ा और प्रमुख सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।
सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल
गुरुवार सुबह 9:27 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 573.96 अंकों की तेज छलांग लगाकर 81,141.67 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 162.05 अंकों की तेजी के साथ 24,877.10 के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी बाजार में आए नए विश्वास और कारोबारी गतिविधियों में आई रफ्तार को दर्शाती है।
जीएसटी काउंसिल के फैसले का असर
जीएसटी काउंसिल ने बुधवार को टैक्स ढांचे को सरल करते हुए दो मुख्य स्लैब 5% और 18% को लागू करने का निर्णय लिया। हालांकि, विलासिता की वस्तुओं पर 40% टैक्स जारी रहेगा। इस कदम से व्यापारियों और निवेशकों को नीति में स्थिरता का संकेत मिला है, जिससे बाजार में नई ऊर्जा आई है।

कौन से शेयर चमके, कौन से फिसले?
टॉप गेनर स्टॉक्स (NSE पर):
बजाज फाइनेंस
एचयूएल (हिंदुस्तान यूनिलीवर)
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
बजाज फिनसर्व
ट्रेंट लिमिटेड
टॉप लूजर स्टॉक्स:
एनटीपीसी
रिलायंस इंडस्ट्रीज
हिंडाल्को
एचसीएल टेक
ओएनजीसी
सेक्टोरल परफॉर्मेंस
सेक्टरवार प्रदर्शन की बात करें तो ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी देखी गई। दोनों इंडेक्स में लगभग 2% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, मेटल और ऑयल-एंड-गैस शेयरों पर थोड़ा दबाव बना रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में स्थिरता बनी रही।
एफएमसीजी और बीमा कंपनियों में रौनक
जीएसटी दरों में कटौती का सीधा असर एफएमसीजी कंपनियों पर पड़ा है। ब्रिटानिया, कोलगेट, और इमामी जैसे शेयरों में तेज उछाल देखा गया। इसके अलावा, बीमा सेक्टर में भी तेजी का माहौल रहा, जहां एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ, और एसबीआई लाइफ जैसी कंपनियों के शेयरों में 10% तक की वृद्धि दर्ज की गई।
रुपये में हल्की कमजोरी
दूसरी ओर, गुरुवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 88.03 पर आ गया। विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की मजबूती इसकी वजह रही। हालांकि, जीएसटी फैसले और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने गिरावट को सीमित रखा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...