Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gulf Oil Lubricants ने टायरेक्स ट्रांसमिशन में 103 करोड़ रुपये की बहुलांश हिस्सेदारी की हासिल

August 28, 2023

Gulf Oil Lubricants ने टायरेक्स ट्रांसमिशन में 103 करोड़ रुपये की बहुलांश हिस्सेदारी की हासिल

 

मुंबई: हिंदुजा समूह की कंपनी गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर निर्माण कंपनी टायरेक्स ट्रांसमिशन में 103 करोड़ रुपये में बहुलांश हिस्सेदारी हासिल करने की सोमवार को घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कदम से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में कंपनी की उपस्थिति बढ़ने की उम्मीद है।

गल्फ ऑयल ल्यूब्रिकेंट्स के अनुसार, यह अधिग्रहण ईवी चार्जिंग पारिस्थितिकी तंत्र में अग्रणी बनने की कंपनी की वैश्विक महत्वाकांक्षा का एक हिस्सा है। यह एक ऐसा बाजार है जिसका मूल्य पहले से ही 20 अरब डॉलर है और 2030 तक इसके 200 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि चावला ने कहा, ‘‘ टायरेक्स में बहुलांश हिस्सेदारी का यह अधिग्रहण ईवी परिदृश्य में हमारे का विस्तार करने और ईवी मूल्य श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

 

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें