Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर 6 नवंबर से 10 दिन में 1.74 लाख यात्रियों की आवाजाही 

November 18, 2024

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर 6 नवंबर से 10 दिन में 1.74 लाख यात्रियों की आवाजाही 
Guwahati Airport Handled: लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे पर छह नवंबर से 10 दिन में 1.74 लाख यात्रियों ने आवाजाही हुई। अदाणी समूह द्वारा नियंत्रित इस हवाई अड्डे ने बयान में कहा, गुवाहाटी स्थित एलजीबीआई हवाई अड्डे ने इस महीने 10 दिन में 1,202 उड़ानों का सफलतापूर्वक संचालन किया तथा यात्रियों के लिए सुचारू परिचालन सुनिश्चित किया।
Guwahati Airport Handled
इस दौरान हवाई अड्डे पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय 1.74 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। कंपनी ने कहा,‘‘14 नवंबर को एलजीबीआई हवाई अड्डे पर इस साल सर्वाधिक 20,413 से अधिक यात्रियों की आवाजाही हुई और 146 विमान यातायात गतिविधियां (एटीएम) संचालित हुईं।’इसी त्यौहारी सप्ताह में, 10 नवंबर को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया गया। 131 उड़ान सेवाओं के साथ 20,016 यात्रियों को सेवा प्रदान की गई। एलजीबीआई हवाई अड्डे पर सामान्य दिनों में 127 उड़ान सेवाओं के साथ प्रतिदिन 17,500 यात्रियों का प्रबंधन करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें