Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत 14 रुपये बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल की

November 7, 2023

हरियाणा सरकार ने गन्ने की कीमत 14 रुपये बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को चालू पेराई मौसम के लिए गन्ने की कीमत 14 रुपये बढ़ाकर 386 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की। यह अभी 372 रुपये प्रति क्विंटल थी। खट्टर ने ‘एक्स’ पर हिंदी में पोस्ट किया, ‘‘मेरे गन्ना उत्पादक किसान भाइयों के लिए, मैं आज हरियाणा में गन्ने की प्रतिक्विंटल दर 372 रुपये से बढ़ाकर 386 रुपये करने की घोषणा करता हूं।

हमारे किसानों के लिए बहुत खुशी की बात है कि यह देश में गन्ने का सबसे ऊंची दर होगी।’’ पड़ोसी राज्य पंजाब में गन्ने की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल है। खट्टर ने यह भी घोषणा की कि अगले साल यह दर बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल कर दी जाएगी। 386 रुपये प्रति क्विंटल की नई कीमत चालू पेराई सत्र से लागू होगी।

इससे पहले जनवरी में खट्टर ने गन्ने की कीमत में 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जिससे फसल की दर बढक़र 372 रुपये प्रति क्विंटल हो गई थी। कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाल ही में दावा किया था कि अगर अगले साल राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो गन्ने की कीमतें न्यूनतम 450 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर फिर से मतदान होगा, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें