Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price Update: आज महंगा या सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का रेट्स

October 26, 2026

Gold-Silver Price Update: आज महंगा या सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें अपने शहर का रेट्स

Gold-Silver Price Update: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू कमोडिटी मार्केट तक दोनों कीमती धातुओं में उछाल दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्रों में जारी गिरावट के बाद कीमतों में आई इस तेजी ने निवेशकों और खरीदारों का ध्यान खींचा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के साथ चांदी के भाव भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

International Market में Gold-Silver की कीमतों में उछाल

वैश्विक बाजार में 26 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। सुबह करीब 9 बजे कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव 0.51% चढ़कर 4,028.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

वहीं, चांदी की कीमतों में अपेक्षाकृत ज्यादा तेजी देखने को मिली। COMEX पर सिल्वर का भाव 0.90% बढ़कर 54.435 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला।

MCX पर सोना ₹600 और चांदी ₹1,400 तक महंगी

घरेलू वायदा बाजार में भी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब 600 रुपये की बढ़त के साथ 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

दूसरी ओर, चांदी की कीमत में करीब 1,400 रुपये का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद चांदी का भाव बढ़कर 1,97,055 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। कीमतों में आई इस तेजी के बीच बाजार की नजर अब आने वाले कारोबारी सत्रों में सोने और चांदी की चाल पर बनी हुई है।

Gold-Silver Price Update
Gold-Silver Price Update

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमत जानना जरूरी है। उपलब्ध बाजार आंकड़ों के अनुसार, 26 अक्टूबर को सोने के भाव इस प्रकार बताए गए हैं:

24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,42,810 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: लगभग ₹1,30,909 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: लगभग ₹1,07,108 प्रति 10 ग्राम

ये भी पढ़ें…

₹1.97 लाख प्रति किलो के करीब पहुंची चांदी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती दिखाई दी। घरेलू बुलियन बाजार में चांदी का भाव लगभग 1,97,300 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करता नजर आया। MCX पर चांदी के वायदा भाव और स्थानीय सर्राफा बाजार में मिलने वाले भाव अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट की पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें