Site icon Dainik Savera Times

Stock Market में भारी गिरावट

मुंबई: अमेरिका में रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की आशंका से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार करीब एक प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 541.81 अंक का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59806.28 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 150.15 अंक टूटकर 17604.25 अंक पर आ गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 24,789.01 अंक और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत उतरकर 28,117.40 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई में कुल 3615 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1923 में गिरावट जबकि 1565 में तेजी रही वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इसी तरह एनएसई में 37 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 13 में लिवाली हुई। बीएसई के 14 समूहों के प्रति निवेशधारणा कमजोर रही। इस दौरान कमोडिटीज 0.36, सीडी 1.05, ऊर्जा 0.87, एफएमसीजी 0.92, वित्तीय सेवाएं 0.73, हेल्थकेयर 0.06, आईटी 0.96, दूरसंचार 0.22, ऑटो 1.71, बैंकिंग 0.69, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.17, तेल एवं गैस 0.70, रियल्टी 1.08 और टेक समूह के शेयर 0.77 प्रतिशत गिर गए।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का रुझान कमजोर रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.83, जर्मनी का डैक्स 0.57, हांगकांग का हैंगसेंग 0.63 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22 प्रतिशत उतर गया जबकि जापान के निक्केई में 0.63 प्रतिशत की तेजी रही।

ये भी पढ़ें: IND vs AFG Test Match: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

Exit mobile version