Site icon Dainik Savera Times

VR Headset की कीमतों में भारी कटौती, जानिए कितना हुआ दाम

सैन फ्रांसिस्को: मेटा ने अपने क्वेस्ट 2 और हाई-एंड क्वेस्ट प्रो हेडसेट की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि, हमारा लक्ष्य हमेशा से ही ऐसा हार्डवेयर बनाना रहा है जो सस्ता हो ताकि अधिक से अधिक लोग वीआर की पेशकश का लाभ उठा सकें।

सीएनबीसी के अनुसार, मेटा क्वेस्ट 2 की कीमत 499.99 डॉलर से गिरकर 429.99 डॉलर हो जाएगी और मेटा क्वेस्ट प्रो की कीमत 1,499.99 डॉलर से गिरकर 999.99 डॉलर हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार क्वेस्ट प्रो की नई कीमत 5 मार्च को यूएस और कनाडाई खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी, जबकि बाकी दुनिया इसे 15 मार्च को ले सकेगी।

ये भी पढ़ें- पत्नी की इनकम पति से ज्यादा हो, तो भी देना होगा मुकदमे और यात्रा का खर्च

Exit mobile version