Site icon Dainik Savera Times

पानीपत में Hero Cycle कंपनी ने अपनी रॉकेट ई रिक्शा का नया मॉडल किया लॉन्च

पानीपत: हीरो साइकिल कंपनी की रॉकेट ई रिक्शा का नया मॉडल पानीपत में लॉन्च किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने रिक्शा डीलरों की विशेष मीटिंग करके इस नए मॉडल को पानीपत की सड़कों पर उतारा। वही कंपनी के सीएमडी पंकज मुंजाल ने दिलरा की समस्याओं के बारे में बातचीत की।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हीरो कंपनी ई रिक्शा के कई नए मॉडल लेकर आ रही है। उन्होंने सभी डीलरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नया मॉडल रॉकेट हर लिहाज से अन्य कंपनियों से बेहतर है। वही मीटिंग में पहुंचे डीलरों ने कहा कि हीरो साइकिल एक जाना माना नाम और वर्ल्डवाइड कंपनी है इसका ब्रांड आज भी लोग खूब पसंद करते हैं उम्मीद है कि ई रिक्शा रॉकेट भी लोगों को काफी पसंद आएगी।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version