Site icon Dainik Savera Times

हीरो इलेक्ट्रिक ए2बी ब्रांड के तहत ‘प्रीमियम’ वाहन पेश करेगी

नयी दिल्ली: हीरो इलेक्ट्रिक ए2बी ब्रांड के तहत प्रीमियम खंड में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका लक्षय़ इलेक्ट्रिक परिवहन क्षेत्र में विभिन्न खंडों की मांग को पूरा करने के लिए अलग-अलग ब्रांड तैयार करना है।कंपनी ए2बी ब्रांड के अंतर्गत कंपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक उत्पाद उतारेगी। इनमें इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और अन्य नए संस्करण शामिल होंगे।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने बयान में कहा, हम विभिन्न खंडों में विशिष्ट ब्रांड पेश करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसका उद्देशय़ हीरो इलेक्ट्रिक ब्रांड के साथ हमारे पारंपरिक क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करना है, साथ ही इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढऩे पर हमें नए क्षेत्रों में प्रवेश करना चाहेंगे।ह्व कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सोहिन्दर गिल ने कहा कि हीरो इलेक्ट्रिक का मानना है कि बाजार पर कब्जा करने के लिए विविधता जरूरी है।

ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)

Exit mobile version