Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero Electric अगले दो-तीन साल में सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन करेगी तैयार

March 15, 2023

Hero Electric अगले दो-तीन साल में सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन करेगी तैयार

नयी दिल्ली : हीरो इलेक्ट्रिक ने बुधवार को कहा कि वह अगले दो से तीन साल में भारत स्थित विनिर्माण इकाइयों से सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन तैयार करने लगेगी। कंपनी ने अपने अपने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल के नए संस्करण पेश किए हैं, जिनकी कीमत 85,000 रुपये से 1.3 लाख रुपये के बीच है। हीरो इलेक्ट्रिक लगभग 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से राजस्थान में एक नया संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख इकाइयों की होगी।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने यहां नए मॉडल पेश किये जाने के मौके पर कहा, ”देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमने अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। इसके तहत, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हम अपने कारखानों से सालाना 10 लाख से अधिक वाहन विनिर्माण करने के लिए तैयार हैं।” यह पूछने पर कि कंपनी कब 10 लाख इकाई प्रति वर्ष के स्तर को छू सकती है, उन्होंने कहा कि यह अगले दो से तीन वर्षों में हो सकता है।

कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसकी बिक्री एक लाख इकाई से अधिक रहेगी और 2023-24 में यह आंकड़ा बढक़र लगभग 2.5 लाख इकाई हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है और हीरो इलेक्ट्रिक इससे उत्साहित है। कंपनी लुधियाना में एक नया कारखाना स्थापित कर रही है।

ये भी पढ़ें: Ludhiana: पाना-चाबी बनाने वाली फैक्टरी में जहरीली गैस लीक, पिता-पुत्र समेत तीन मजदूरों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें