Site icon Dainik Savera Times

Hero Glamour का नया अवतार जल्द होगा लॉन्च, कम्यूटर बाइक सेगमेंट में पहली बार मिलेगा क्रूज़ कंट्रोल

Hero Glamour Cruise Control : हीरो मोटोकॉर्प अपनी लोकप्रिय बाइक हीरो ग्लैमर को एकदम नए रूप में लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें झलक मिली है कि इस बार बाइक में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े जाएंगे जो इसे अपने सेगमेंट की बाकी बाइक्स से अलग बनाएंगे। आइए खबर में विस्तार से जानते है…

कम्यूटर बाइक में पहली बार क्रूज़ कंट्रोल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हीरो ग्लैमर में क्रूज़ कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी जाएगी। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान ली गई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं, जिनमें क्रूज़ कंट्रोल फीचर साफ नजर आया। आमतौर पर यह तकनीक केवल ज्यादा पावरफुल इंजन वाली प्रीमियम बाइक्स में देखने को मिलती है। कम्यूटर सेगमेंट में इसे लाना हीरो मोटोकॉर्प का एक अनोखा कदम माना जा रहा है।

क्रूज़ कंट्रोल का फायदा

क्रूज़ कंट्रोल राइडर को बिना थ्रॉटल (एक्सलेरेटर) दबाए एक तय स्पीड पर बाइक चलाने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर हाईवे राइडिंग के दौरान उपयोगी होता है, जहां ट्रैफिक कम हो और बार-बार ब्रेक लगाने की जरूरत न पड़े।

नए डिज़ाइन और फीचर्स

स्पॉट हुई टेस्ट यूनिट में क्रूज़ कंट्रोल का टॉगल बटन इग्निशन बटन के नीचे, दाईं ओर के स्विचगियर में देखा गया। बाईं ओर के स्विचगियर को भी नए डिज़ाइन में तैयार किया गया है, जिसमें नए एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल को नेविगेट करने के लिए बटन मौजूद है।

कम्यूटर-फ्रेंडली सेटअप

नई ग्लैमर में बजट कम्यूटर बाइक में पारंपरिक आरएसयू टेलिस्कोपिक फोर्क्स, बेसिक ट्रिपल-ट्री सेटअप, कम्यूटर-ओरिएंटेड फुट पेग्स, साड़ी गार्ड, पूरी तरह बंद चेन कवर, सिंगल-पीस सीट और पीछे बैठने वालों के लिए रियर ग्रैब रेल जैसे बेसिक फीचर्स भी हैं। हीरो मोटोकॉर्प के इस कदम से कम्यूटर बाइक सेगमेंट में एक नई तकनीकी क्रांति आने की उम्मीद है।

Exit mobile version