Site icon Dainik Savera Times

Hero Moto Corp को आयकर विभाग से 26.4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग को लेकर नोटिस

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प लि. से आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 26.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग की है। हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए नयी दिल्ली आयकर उपायुक्त (सेंट्रल र्सिकल 27) से 31 दिसंबर, 2024 को एक आदेश प्राप्त हुआ।

बयान के अनुसार कंपनी ने 31 दिसंबर, 2020 को आकलन वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल किया था। आयकर अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार कर अधिकारी ने इसकी विस्तार से जांच की। इसमें कहा गया है, कर अधिकारी ने आय में लगभग 96.5 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

इसके परिणामस्वरूप 26.4 करोड़ रुपये (लगभग) की अतिरिक्त कर मांग की गयी है। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि वह आदेश की जांच कर रही है। कंपनी अपील और सुधार आवेदन दाखिल करने सहित उचित कदम उठाएगी। सूचना में कहा गया,‘प्रबंधन की राय में, जो मांग की गयी, उसका कोई ठोस आधार नहीं है। कंपनी की वित्तीय, संचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

ये भी देखें : दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: नकली ENO-कॉफी बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार

Exit mobile version