Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक दोपहिया श्रृंखला के विस्तार की तैयारी

February 19, 2023

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक दोपहिया श्रृंखला के विस्तार की तैयारी

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की अगले डेढ़ से दो साल में अपनी इलेक्ट्रिक दोपहिया श्रृंखला का विस्तार करने की योजना है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी का इरादा अपने विभिन्न खंडों के ग्राहकों की मांग को पूरा करने का है। कंपनी ने दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर में अपने विडा ब्रांड के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू कर दी है।

कंपनी का इरादा नए उत्पाद लाने से पहले अगले वित्त वर्ष में अपनी मौजूदा श्रृंखला का विस्तार करने का है। हीरो मोटोकॉर्प के इर्मिजंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट (ईएमबीयू) के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने विश्लेषकों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हमने तीन शहरों में अपना उत्पाद उतारा है जहां ग्राहकों ने इनमें काफी रुचि दिखाई है। हमारा इरादा अगले वित्त वर्ष में कई और शहरों में जाने का है।’’ हीरो मोटोकॉर्प ने विडा वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पिछले साल अक्टूबर में उतारा था। इसे दो संस्करणों प्रो और प्लस में पेश किया गया था।

कंपनी चित्तूर के आंध्र प्रदेश के संयंत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर का उत्पादन करती है। कंपनी इस बाजार में बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब, एथर एनर्जी, हीरो इलेक्ट्रिक और ओला इलेक्ट्रिक को चुनौती दे रही है। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में बाजार में इस नए ब्रांड को स्थापित कर पाई है। अगले वित्त वर्ष में हम और व्यापक बाजार में उतरेंगे। देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार तेजी से बढ़ रहा है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के अनुसार, पिछले साल देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 6,28,671 इकाई पर पहुंच गई। 2021 में यह आंकड़ा 1,55,422 इकाई था।

ये भी पढ़ें: DGP के रीडर OP राणा ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें